Homeराज्यउत्तराखण्डअयोध्या में उत्तराखंड सरकार को आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री पुष्कर...

अयोध्या में उत्तराखंड सरकार को आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में प्रदेश वासियों को दी बधाई।

देहरादून – राम जन्म भूमि अयोध्या में उत्तराखंड सरकार को आवंटित भूमि का रजिस्ट्री हो गई है, जिससे उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी रामभक्तों को बधाई!

पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्यापुरी में उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित की गई भूमि की आज रजिस्ट्री हो गई है, ऐसा करने वाला उत्तराखण्ड पहला प्रदेश बन गया है।

प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

जय श्री राम !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments