Homeराज्यउत्तराखण्डबद्रीनाथ और केदारनाथ की हेली सेवा के लिए जौलीग्रांट पहुंचा एमआई-17, हेली...

बद्रीनाथ और केदारनाथ की हेली सेवा के लिए जौलीग्रांट पहुंचा एमआई-17, हेली सेवा 15 जून तक फुल।

देहरादून/जौलीग्रांट – बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए रुद्राक्ष एविएशन का एमआई-17 ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुका है। यह दोनों धामों की यात्रा कराएगा। फिलहाल, जौलीग्रांट से बदरी-केदार की हेलिकॉप्टर सेवा 15 जून तक फुल हो गई है।

आगामी 10 मई से यह 18 सीटर हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर पहले केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यह दोनों धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। मौसम ठीक रहने पर जौलीग्रांट से एक तरफ की उड़ान में करीब दो घंटे का समय लगेगा।

एक ही दिन में पांच से छह घंटे मेें दोनों धामों की यात्रा पूरी की जा सकेगी। 12 मई को यह हेलिकॉप्टर पहले बदरीनाथ जाएगा। फिर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से छोटे हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी पहुंचने पर श्रद्धालुओं को एमआई-17 से जौलीग्रांट लाया जाएगा।

जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलीसेवा का एक व्यक्ति का किराया एक लाख 11 हजार रुपये रखा गया है। श्रद्धालु रुद्राक्ष एविएशन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular