HomeEDUCATIONउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं में प्रियांशी बनी टॉपर, 12वीं...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं में प्रियांशी बनी टॉपर, 12वीं में पीयूष व कंचन ने मारी बाजी।

देहरादून – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है।

हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इतना रहा परीक्षा परीक्षा परिणाम

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14%  रहा। इसमें  85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96  फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
  • रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया औरएचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।

परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments