Homeराज्यउत्तराखण्डईवीएम मशीन का विरोध में मतदाता ने पोलिंग बूथ पर रखी मशीन...

ईवीएम मशीन का विरोध में मतदाता ने पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को पटक डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया।

हरिद्वार – हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक डाला और उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही यह देखते ही बूथ में मतदाताओं के अंदर अपराध अफरा तफरी की स्थिति मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments