Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 और 24 अप्रैल उत्तराखंड दौरा, मुख्य सचिव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 और 24 अप्रैल उत्तराखंड दौरा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगामी 23 और 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग द्वारा राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular