Homeराज्यउत्तराखण्डयहां देर रात कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की...

यहां देर रात कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

हरिद्वार – आबादी के बीच कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे कबाड़ी के गोदाम आधी रात को एक बार फिर आग की भेंट चढ़ गए। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में पहले एक गोदाम में भीषण आग लगी और उसके बाद देखते ही देखते 8 से 10 गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण अग्निकांड से ग्रामीणों की सांसे थम गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र में अवैध कचरे के गोदाम ने गांव वालों का जीना मुहाल कर दिया है। इसलिए कुछ सालों में सिडकुल की फैक्ट्री से कचरा का धंधा करने वाले कबाड़ियों ने बड़े पैमाने पर अपने गोदाम दादूपुर गोविंदपुर गांव में खोले हैं।

बल्कि गांव के एक बड़े हिस्से पर गोदाम ही गोदाम बन चुके हैं। अधिकांश गोदाम अवैध रूप से बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के बने हैं। यही वजह है कि हर साल कई बड़े अग्निकांड सामने आ रहे हैं।

बीती मध्य रात्रि यानी लगभग 1:00 बजे पहलवान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने अगल-बगल के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आठ गोदाम आग के हवाले हो गए।

जिससे अफरा तफरी मच गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बड़ी में मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां अवैध गोदाम आबादी के लिए खतरा बने हुए हैं, साल में कई मर्तबा गोदाम में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular