Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाड्यूटी के दौरान शहीद हो गया उत्तराखंड का लाल, आज पैतृक गांव...

ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया उत्तराखंड का लाल, आज पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मणिपुर में तैनात थे सैनिक कमल

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) 16 कुमाऊं रेजीमेंट मणिपुर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कमल को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वो शहीद हो गए। घटना की जानकारी के बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

चार साल पहले ही सेना में हुए थे भर्ती

कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी के मुताबिक कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान को गोली कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को भी नहीं है। इस घटना के बाद से जवान के गांव में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular