Homeराज्यउत्तराखण्डदून पुलिस ने चेकिंग की दौरान पकड़े तीन नशा तस्कर, 384 नशीले...

दून पुलिस ने चेकिंग की दौरान पकड़े तीन नशा तस्कर, 384 नशीले कैप्सूल, 390 नशीले टैबलेट के साथ 95000 रुपये बरामद।

देहरादून – आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग का परिणाम, 3 नशा तस्कर चढ़े दून पुलिस के हत्थे।

आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्तों के पास से 384 नशीले कैप्सूल, 390 नशीले टैबलेट तथा 95000/- रुपए नगद हुए बरामद।

छुटमलपुर सहारनपुर से नशीले कैप्सूल और टैबलेट लाकर शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों को बेचने की फिराक में थे अभियुक्त।

तस्करी में प्रयुक्त की जा रही डिजायर कार को किया सीज।

लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा मादक पदार्थो/अवैध शराब/ अवैध धन की रोकथाम हेतु सभी अंतरराज्यीय/ अंतर्जनपदीय तथा आंतरिक बैरियरों पर सघन चेकिंग के दिए हैं निर्देश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular