देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में चारधाम के समस्त तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने पर आभार प्रकट किया। राज्य के नागरिकों को समान अधिकार देने एवं उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए समान नागरिक संहिता समय की आवश्यकता है।

सीएम धामी ने कहा की देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक गौरव एवं समृद्ध परंपराओं के संरक्षण हेतु हम संकल्पबद्ध हैं। सभी सम्मानित तीर्थ पुरोहितों द्वारा दिए गए आशीर्वाद हेतु कोटिशः आभार !