देहरादून – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई दंगाई घटना के बाद अब धामी सरकार ने दंगाइयों के प्रति सक्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति अध्यादेश को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत दंगो के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान को दंगाइयों से वसूला जाएगा।

इसी को लेकर अब सत्ता के साथ-साथ विपक्ष ने भी इस अध्यादेश का स्वागत किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा सरकारी संपत्ति को किसी जाति धर्म के लोगो द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है तो उसकी भरपाई उन्ही के द्वारा होनी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार संपति आम जनता के टैक्स द्वारा बनाई जाती है और मेहनत करने के बाद एक हिस्सा सरकार को टैक्स के रूप में देता है। इसलिए कोई भी परिसंपति को नुकसान पहुंचता है तो उनसे वसूली होनी चाहिए।
