Homeराज्यउत्तराखण्डआतंक का पर्याय बन चुका गुलदार आखिरकार हुआ ढेर, लोगों ने ली...

आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार आखिरकार हुआ ढेर, लोगों ने ली राहत की सांस, पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर कर चुका था हमला।

पौड़ी/श्रीनगर – श्रीनगर में आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार के ढेर होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गुलदार पिछले 24 घंटे के अंदर पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर हमला कर चुका था। श्रीनगर के विकासखंड कीर्तिनगर में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के अंदर पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर हमला करने वाला गुलदार मलेथा में ढेर हो गया। गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की टीम ने चार फायर किए।

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गुलदार मलेथा में विधायक आवास के समीप एक होटल के भूतल में बने कमरे में घुस गया था। इसी दौरान देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी वन कर्मियों व प्रशासन के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक समाप्त होने के 10 मिनट बाद विधायक कंडारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। करीब एक घंटा गुलदार कमरे में रहा, लेकिन वन विभाग को उसे ट्रेकुंलाइज नहीं कर पाया।

जिसके बाद गुलदार रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण स्थल से खेतों की ओर भाग गया।इसके बाद डंपिंग जोन के पास वन विभाग की टीम को दोबारा गुलदार दिखाई दिया। यहां टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की, लेकिन वह वन विभाग के एसडीओ अनिल पैन्यूली व वनकर्मी महावीर सिंह पर झपट पड़ा। इस हमले में दोनों लहुलुहान हो गए। अन्य वनकर्मियों ने किसी तरह दोनों को बचाया और तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं गुलदार झाड़ियों में जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से गुलदार को झाड़ियों से बाहर निकाला। खेतों की ओर आते ही तैनात टीम ने गुलदार पर चार फायर दागे। जिसमें से एक गोली गुलदार को लगी और वह ढेर हो गया। वन विभाग की टीम ने गुलदार का शव कब्जे में लिया व उसका पोस्टमार्टम कराया। गुलदार की मौत की खबर फैलते ही मलेथा व अन्य स्थानों पर लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments