Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को...

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया उम्मीदवार, सूची हुई जारी।

देहरादून –  राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है। रविवार शाम को भाजपा ने इसकी सूची जारी की है।

राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular