Homeराज्यउत्तराखण्डचौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, सीएम...

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, सीएम धामी ने फैसले का किया स्वागत।

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव गारू और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसान कल्याण के प्रति आजीवन समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह, सादगी व सुचिता की प्रतिमूर्ति पी.वी. नरसिम्हा राव और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा इन महान विभूतियों को भारत का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular