Homeराज्यउत्तराखण्डबनभूलपुरा में हुई पथराव व आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश में...

बनभूलपुरा में हुई पथराव व आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश में अलर्ट, एसएसपी देहरादून ने थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

देहरादून – हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत बनभूलपुरा में हुई पथराव व आगजनी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सवेंदनशील स्थानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध व सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

साथ ही स्वयं रात्रि में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल को भी हाई एलर्ट मोड पर रखते हुए लाठी/डंडो व हेलमट के साथ 24 घंटे तैयारी के हालत में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular