Homeराज्यउत्तराखण्डहरक सिंह रावत के घर पहुंचे कांग्रेस नेता, कहा भाजपा विपक्ष के...

हरक सिंह रावत के घर पहुंचे कांग्रेस नेता, कहा भाजपा विपक्ष के नेताओं को डराने की कर रही कोशिश।

देहरादून – कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस विधायकों में खासी नाराजगी दिखी। जिसको लेकर कांग्रेस के कई विधायक हरक सिंह रावत की देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास के बाहर पहुंचे।

यहां पर ईडी छापेमारी कर रही थी। लेकिन विधायकों को आवास के भीतर जाने नहीं दिया इसके बाद सभी विधायक वहां से वापस लौटे। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि कई प्रदेशों में पहले नेताओं को डराया जाता है फिर अपने पार्टी में उन्हें दबाव के चलते लिया जाता है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular