Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र में यूसीसी का ड्राफ्ट पेश, एक्स में टॉप ट्रेंडिंग में...

विधानसभा सत्र में यूसीसी का ड्राफ्ट पेश, एक्स में टॉप ट्रेंडिंग में आया #UttarakhandMakesHistory

देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू शुरू हुआ है। मंगलवार को विधानसभा में उत्तराखंड यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) ड्राफ्ट को चर्चा के लिए पेश किया गया। यूसीसी ड्राफ्ट पर विधानसभा में चर्चा चल रही है। इस बीच एक्स (ट्विटर) पर उत्तराखंड यूसीसी को लेकर #UttarakhandMakesHistory टॉप ट्रेंड में आ गया है।

UttarakhandMakesHistory हैशटैग से लगातार एक्स पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। इसमें पुष्कर सिंह धामी का वीडियो भी शामिल है, जो विधानसभा में यूसीसी ड्राफ्ट पेश करने के दौरान बोल रहे हैं। दो साल के बाद 2 फरवरी को समिति ने उत्तराखंड यूसीसी का ड्राफ्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया था। शनिवार को धामी कैबिनेट से यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई थी। 6 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी ड्राफ्ट को पेश किया गया।

उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट में बहु विवाह, तलाक और उत्तराधिकार पर विशेष जोर दिया गया है। लड़के-लड़कियों की शादी के लिए 18 और 21 साल उम्र रखी गई है। इसके साथ ही लिव इन में जन्मे बच्चे के उत्तराधिकार का प्रावधान भी किया गया है। मैरिज ऐक्ट, बिना रजिस्ट्रेशन शादी और लिव इन में रहने वालों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular