Homeराज्यउत्तराखण्डझाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को...

झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को को बनाया अपना निवाला, गाँव में पसरा मातम। 

पौड़ी – पौड़ी जनपद के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। कुछ बच्चे गोशाला के समीप कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई।

अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह जब गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। इस हादसे के बाद लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments