Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखण्ड पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग की ओर, नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेल्फ...

उत्तराखण्ड पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग की ओर, नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से करेगी गश्त

देहरादून – स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और कदम। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। नगर के पैदल रास्तों, गंगा घाटों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से निगरानी कर सकेंगे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 4 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किये। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस को 4 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए हैं।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। हरिद्वार के 8 कर्मियों को इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। भविष्य में मसूरी मॉल रोड़, देहरादून पलटन बाजार में भी इनका उपयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular