Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉल सेंटर में सुनी थी लाल सिंह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉल सेंटर में सुनी थी लाल सिंह की समस्या, निराकरण के बाद जताया आभार।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.टी.डी.ए स्थित सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी लाल सिंह की समस्या सुनी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की शिकायत का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज ही लाल सिंह की समस्या का समाधान किया जा चुका है। पूर्ति निरीक्षक दन्या, अल्मोड़ा द्वारा लाल सिंह का एस.एफ.वाई कार्ड ऑनलाईन किया जा चुका है। लाल सिंह ने उनकी शिकायत का शीघ्र समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular