देहरादून – उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 6 आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। देर रात इसके आदेश जारी किए गए।
6 आईएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
- आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर हटाया गया, नई जिमेदारी निदेशक सेवा योजन हल्द्वानी की मिली।
- आईएएस अभिषेक रुहेला को जिला अधिकारी उत्तरकाशी से हटाकर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर बनाया गया।
- आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गन्ना चीनी प्रबंधक निदेशक से हटाकर जिला अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया।
- आईएएस सुश्री रवनीत चीमा से अपर सचिव कृषि एवं किस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया, अपरसचिव पशुपालन मत्स्य विभाग की मिलेगी जिम्मेदारी।
- आईएएस विशाल मिश्रा को सीडीओ उधम सिंह नगर से हटाकर सीडीओ टिहरी गढ़वाल बनाया गया।
- आईएएस मनीष कुमार को सीडीओ टिहरी से हटाकर सीडीओ उधामसिंह नगर बनाया गया।
12 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
- मोहन सिंह बर्निया से सचिव मसूरी विकास प्राधिकरण का पदभार हटाया गया , अपर आयुक्त आबकारी बनाया गया।
- जय भारत सिंह से उपायुक्त गन्ना काशीपुर तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन का अतिरिक्त पदभार हटाया गया, संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एव नगर विकास प्राधिकरण देहरादून की मिली जिमेदारी।
- पंकज कुमार उपाध्याय से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी का चार्ज हटाया गया एमडी केएमबीएन की नई जिम्मेदारी मिली।
- सुश्री युक्ता मिश्रा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के पद से हटाई गई, उप सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून के जिम्मेदारी मिली।
- कोस्तुभ मिश्रा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- अबज् प्रसाद बाजपेयी को एम डी केएमवीएन से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिमेदारी मिली।
- रीचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से हटाकर अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी बनाया गया।
- कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव एमडीडीए से हटाकर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया।
- तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया।
- सुश्री कुमकुम जोशी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया।
- चंद्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया।
- भगत सिंह फोनिया को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया।