Homeराज्यउत्तराखण्डरामबाग कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही नकली पेंट बनाने वाली...

रामबाग कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही नकली पेंट बनाने वाली फैक्टरी में संयुक्त टीम ने मारा छापा, कुमाऊं कमिश्नर भी पहुंचे।

हल्द्वानी – हल्द्वानी की रामबाग कॉलोनी में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही फैक्टरी में छापा मारा। यहां नकली पेंट बनाया जा रहा था। मौके से हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। यह देख प्रशासन के होश उड़ गए। फैक्टरी चलाने की स्वीकृति नहीं थी, इसके अलावा अग्निशमन बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी मौके पर पहुंच गए।

बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई में रामबाग आदर्श समिति के सदस्यों ने बताया कि इलाके में एक गोदाम संचालित हो रहा है, यहां कथित तौर पर नकली पेंट बनता है। इससे भीषण दुर्गंध उठती है। स्थानीय लोग परेशान हैं। इस पर कमिश्नर ने मामले की जांच का आदेश विभागों को दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मानपुर उत्तर रामबाग निवासी ओम प्रकाश तुली की फैक्टरी में छापा मारा। यहां गोदाम का हाल देख टीम के होश उड़ गए। करीब ढाई बीघा में बड़ा गोदाम बना था। यहां सफेद सीमेंट बनाने से लेकर नकली पेंट बनाने का काम चल रहा था। जो पाउच मिले थे, उसमें निर्माता कंपनी का पता पटना लिखा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular