Homeअध्यात्मआस्थाराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह, गढ़वाली भाषा में...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह, गढ़वाली भाषा में राम भजन का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया विमोचन।

देहरादून – 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। वहीं कई स्थानों पर राम राज्य शोभायात्रा निकल जा रही है कई मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग भाषाओं में राम भजन गाए जा रहे हैं।

वहीं उत्तराखंड की लोक कलाकार पूनम सती द्वारा गढ़वाली भाषा में राम भजन गाया गया। जिसका विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। मीडिया से मुखातिब पूर्व सीएम टीएसआर ने बताया कि पूरे देश में राम में माहौल दिखाई दे रहा है, इसी के क्रम में कलाकार भी खूब राम भजन गा रहे हैं। बताया कि उनकी भी यह इच्छा थी कि स्थानीय भाषा में राम भजन गाया जाए जिसका जिम्मा उन्होंने गायिका पूनम सती को दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments