Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आतंकी हमले में शहीद वीरेंद्र सिंह और गौतम कुमार का आज घर...

आतंकी हमले में शहीद वीरेंद्र सिंह और गौतम कुमार का आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई।

देहरादून – बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदान हो गए। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह बलिदान हुए हैं।

दोनों के बलिदान की सूचना सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात परिजनों को दी। दोनाें बलिदानियों का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके घर पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2