Wednesday, March 4, 2026
Home Sport राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामों का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी समेत...

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामों का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, दो युवा बैडमिंटन स्टार को खेल रत्न से किया जाएगा सम्मानित।

नई दिल्ली – खेल पुरस्कारों के लिए नाम का एलान हो गया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है।

यह सम्मान जनवरी में दिए जाएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है।

खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2