Homeराज्यउत्तराखण्डसमुदाय विशेष के युवक ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में...

समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, घटना सीसीटीवी में कैद…

देहरादून – देहरादून स्थित हर्रावाला क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों और क्षेत्रीय जनता में आक्रोश बना हुआ है।

दरअसल वायरल वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद है जिसमे एक युवक शिव मंदिर के आगे यूरिन करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उक्त युवक ने मंदिर का शीशा भी तोड़ डाला है। वहीं सुबह के वक्त जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने शीशा टूटा हुआ देखा, पुजारी को अंदेशा होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई गई। जहां सीसीटीवी फुटेज में युवक साफ देखा गया। बता दें कि शिव मंदिर के आगे मुस्लिम युवक की यह हरकत देखकर लोग काफी आक्रोशित हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है।

इस मामले को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उक्त युवक के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी, साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि युवक कौन है, अजय सिंह ने साफ कहा कि किसी को भी धार्मिक उन्माद फैलाने नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular