Homeराज्यउत्तराखण्डपीआरडी स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पीआरडी स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली परेड की सलामी।

देहरादून – पीआरडी के स्थापना दिवस पर आज रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य और अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री ने ड्यूटी के दौरान हुई पीआरडी के जवानों की मौत के बाद परिवारजनों को चेक भी वितरित किए।

वही आज पीआरडी को अपना लोगों यानी निशांन चिन्ह भी मिल गया। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को आगे बढ़ाने में पीआरडी के जवानों का अहम योगदान रहा है चाहे वह आपदा हो चारधाम यात्रा हो या फिर कावड़ यात्रा। साथ ही उन्होंने कहा सिलक्यारा टनल हादसे में भी पीआरडी के जवान डटे रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए घोषणा करते हुए कहा है कि 2 वर्ष पर गर्म वर्दी और सामान्य वर्दी दी जाएगी। परीक्षण या पूर्व प्रशिक्षण की दर ₹1500 से बढ़कर ₹2500 की गई है साथ ही ₹200 धुलाई बत्ता भी दिया जाएगा कहा कि आपदा में तैनात जो मानदेय होगा उसके ऊपर ₹50 बढ़ा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular