Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने दून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जाना...

सीएम धामी ने दून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जाना हालचाल, कहा इलाज का सारा खर्चा उठाएगी सरकार।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित दून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का हाल-चाल जाना और साथ ही उनकी सर्जरी के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल में भेजने के डॉक्टरों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सारे इलाज का खर्चा सरकार की ओर से किया जाएगा।

वहीं इस दौरान अस्पताल में भर्ती चिंद्रीया लाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए अलग से भवन बनाएं और साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सेनानी घोषित करें। उनके बेटे ने भी सरकार से यही मांग की है।

वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का इलाज कर ही डॉक्टर का कहना है कि चिंद्रीया लाल को गैंग्रीन की बीमारी हो गई थी जिसके कारण उनके पेट में पस जमा हो गया था जिसकी इलाज के लिए उन्हें दून अस्पताल लाया गया था फिलहाल उनकी हालात ठीक है लेकिन आगे की सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें मैक्स अस्पताल भेजने के निर्देश दिए हैं जिसका सारा खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular