Homeराज्यउत्तराखण्डसिद्धबली मेले में आखिर क्यों चिमटे से पिटा देवता....देखे विडियो

सिद्धबली मेले में आखिर क्यों चिमटे से पिटा देवता….देखे विडियो

कोटद्वार – पिछले तीन दिनों से सिद्धबली मंदिर के महंत और लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत अपने कारनामों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले परिवहन अधिकारी के साथ हुए विवाद को लेकर चर्चाओं चल रहे हैं।

वही अब पिछ्ले कुछ घण्टो से एक और नया विडियो तेजी से वायरल हो रही है। जो सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के दौरान का बताया जा रहा है जिसमे मंदिर के महंत दिलीप रावत और उनके चेलों द्वारा एक व्यक्ति को चिमटे से मारते हुए दिख रहे है। इस व्यक्ति पर बाबा के जागर के दौरान देवता आना बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना होने पर आम जनता में आक्रोश है।

इस मामले में आम लोगो का कहना है कि देवता आने के दौरान व्यक्ति द्वारा मंदिर समिति के लिए विशेष टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद महंत दिलीप रावत आक्रोशित हो गए और उनके चेलों ने व्यक्ति के साथ मारपीट पीट कर दी। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिस पर लोग कई प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular