Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा,...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, केदारनाथ में जमीं बर्फ।

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब प्रदेश में जमा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बीते तीन दिनों से बदला हुआ था। अब मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ होने लगा है। अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशान कर सकता है।

प्रदेश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अभी तक आसमान में सिर्फ बादलों ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

इन जिलों में हल्की वर्षा और बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात के आसार हैं। वहीं, अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की आशंका है।

केदारनाथ में जमी बर्फ की परत

उत्तराखंड की चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में तो मंदिर के कपाट खुले रहने पर ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। अब यहां पर लगातार हिमपात हो रहा है। मंगलवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। अभी भी यहां बर्फ के फाहे पड़ रहे हैं।

लुढ़का पारा

चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। अब तो मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोग गर्म कपड़े और आग का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में लगातार पारा लुढ़का ही रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular