Homeराज्यउत्तराखण्डचाय बगान में मिली एक दुसरे से लिपटी हुई दो लाशें, आत्महत्या...

चाय बगान में मिली एक दुसरे से लिपटी हुई दो लाशें, आत्महत्या की जता रही पुलिस आशंका।

देहरादून – चाय बगान प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था। लेकिन,  जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।

घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।

संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular