Homeराज्यउत्तराखण्डशादी के घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में एक ही परिवार...

शादी के घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में शादी के घर की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। यहां रॉयल रेजीडेंसी से अयोध्या जा रही बारात को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रूद्रपुर में शादी के घर में पसरा मातम

रूद्रपुर के रॉयल रेजीडेंसी से एक बारात अयोध्या जा रही थी। रास्ते में एक कैटंर ने बारात की कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शादी के घर में मातम पसर गया। एक साथ चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पिता और दो पुत्रों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रॉयल रेजीडेंसी निवासी 62 वर्षीय रामदास मौर्य के करीबी रिश्तेदार विजय कुमार के बेटे की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए रामदास गुरुवार की तड़के अपनी निजी कार से अपने दो बेटों और अन्य रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे।

तभी इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें रामदास मौर्य उनके दो बेटों 25 वर्षीय बेटे सोनू मौर्य, 18 वर्षीय बेटे अंकुर मौर्य और 35 वर्षीय लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मातम में बदल गई खुशियां

बारात की गाड़ी के अक्सीडेंट की खबर जैसे ही अपनों को मिली तो परिवार में कोहराम छा गया। एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी में शरीक होने आए सभी रिश्तेदार शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक रामदास मौर्य की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular