Homeराज्यउत्तराखण्डहिमालय सांस्कृतिक सभागार में पहुंची सीएम धामी की धर्मपत्नी गीता धामी, साईं...

हिमालय सांस्कृतिक सभागार में पहुंची सीएम धामी की धर्मपत्नी गीता धामी, साईं सुप्रजा की प्रस्तुती देख हुई मंत्र्मुक्त।

देहरादून – दून की साईं सुप्रजा ने सांस्कृतिक सभागार में भरतनाट्यम अरंगेत्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी,जहां उनकी प्रस्तुति पर सभागार तालियों की आवाज से गूंज उठा,साथ ही इस मौके पर सभागार में आए दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया,,इस प्रस्तुति में साईं सुप्रजा के साथ उनकी गुरु सीके राजलक्ष्मी,विनोद कुमार राजन,अनुंध,ए.श्रीकृष्ण ने शास्त्रीय संगीत में सहयोग किया।

बता दें कि देहरादून स्तिथ हिमालय सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले घुंघरू पूजा की गई उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की … उन्होंने बताया कि प्राचीन शास्त्रीय में जीवन जीने की कला अपने आप में अनूठी कला है।गीता धामी ने कहा कि भरतनाट्यम पर प्रस्तुति देना काफी कठिन होता है लेकिन साईं सुप्रजा 11 वर्षों के संघर्ष के बाद आज इस मंच तक पहुंची है… प्राचीन काल से भरतनाट्यम संस्कृति का अंग रही है .. उन्होंने छात्र-छात्राओं से शैक्षिक कार्यों के अलावा खेल गायक नृत्य जैसी विधाओं में भी आगे बढ़ने का अहान किया है ।

भरतनाट्यम के इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम सोनिका , सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम, और वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular