Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी के आसार,...

मौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी के आसार, मैदान में बढ़ेगी ठंड।

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब एक बार फिर से बदल गया है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा और दिन में धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, आगामी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मंगलवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही।

देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में दिन में धुंध का असर भी रहा। जिससे एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में ही वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ 150 के करीब पहुंच गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है।

मैदानी क्षेत्रों में भी बदलेगा मौसम

तराई क्षेत्रों में भी अब मौसम बदलेगा। मंगलवार को जहां धूप निकली तो वहीं अब बुधवार को मौसम बदल जाएगा। सुबह से कड़ी धूप निकलने के बाद दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

पांच डिग्री हुआ तापमान

पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है।

मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी। चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments