उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम।

देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात से नौ नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रपति सात नवंबर की शाम को देहरादून पहुंच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।

इसके बाद आठ नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी और दोपहर को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसके चलते बदरीनाथ व श्रीनगर में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here