Homeराज्यउत्तराखण्डएसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी आरोपी, कमांडेंट की नाबालिक बेटी...

एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी आरोपी, कमांडेंट की नाबालिक बेटी के साथ किया था दुष्कर्म। 

देहरादून – एसटीएफ ने मंगलवार को अमरोहा में दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने कमांडेंट की नाबालिग बेटी को अगवा कर दुष्कर्म किया था। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अमरोहा एसओजी और देहरादून एसटीएफ ने आरोपी की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया था।  आरोपी वर्ष 2019 में देहरादून के रायपुर में साइबर कैफे चलाता था। इस दौरान उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया था।

तब से वह फरार था। उसे पकड़ने के लिए एसटीएफ के दरोगा उमेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम लंबे समय से लगी हुई थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular