Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द स्थापित होगा कॉल सेंटर,...

उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द स्थापित होगा कॉल सेंटर, मिलेगी टूरिज्म से जुड़ी जानकारी।

देहरादून। उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों को हो रही कनेक्टिविटी की समस्या को देखते हुए जीएमवीएन की ओर से जल्द ही एक कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। सभी कॉल को इस कॉल सेंटर में ट्रांसफर किया जाएगा, जहां पर्यटकों को हर तरह की जानकारी मिलेगी।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में ठहरने वाले पर्यटकों को कई बार पर्यटन स्थल आदि के बारे में कुछ पता नहीं होता है। जब बुकिंग के समय पर्यटक काल करते हैं तो उनको जानकारी पूरी नहीं मिल पाती है। इस वजह से पर्यटकों को मजबूर होकर निजी होटलों या गाइडों का सहारा लेना पड़ता है। इस वजह से कई बार पर्यटकों का बजट बिगड़ जाता है। लेकिन अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम की ओर से एक काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

निजी कम्पनी करेगी संचालन  

इसका संचालन निजी कंपनी की ओर से किया जाएगा। पर्यटकों को इस काल सेंटर के माध्यम से गेस्ट हाउसों के आसपास के पर्यटन स्थल और उनकी विशेषताओं सहित विभिन्न जानकारी दी जाएगी।

इसमें गेस्ट हाउसों में दी जाने वाली सुविधाओं, यात्रा मार्गों के खुलने और बंद होने, बुकिंग करने की प्रक्रिया आदि जानकारियां सभी भाषाओं में दी जाएगी। इससे पहले उत्तराखंड आने वाले पर्यटक गेस्ट हाउसों में ठहरने के लिए बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी निगम में काल करके लेते थे।

निगम के कर्मचारियों को अन्य कार्यों के अतिरिक्त काल पर जानकारी देना होता था। जिसकी वजह से कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ रहता है। कई बार काल पर अन्य भाषा बोलने वाले पर्यटक भी होते हैं। उनकी भाषा की जानकारी न होने पर कर्मचारियों को कठिनाई होती है। इसे देखते हुए जीएमवीएन अब इस काल सेंटर को स्थापित कर रहा है। जहां कई भाषाओं के जानकार पर्यटकों को आसानी से जानकारी दे सकेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular