Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जोशीमठ की बदलेगी तस्वीर...

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जोशीमठ की बदलेगी तस्वीर…

देहरादून – जोशीमठ भूधंसाव के बाद अब लोगों को राहत मिलने वाली है। जोशीमठ से जूझ रहे जोशीमठ की सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के आर्थिक पैकेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।जोशीमठ भूधंसाव के बाद अब लोगों को राहत मिलने वाली है। जोशीमठ से जूझ रहे जोशीमठ की सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के आर्थिक पैकेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। उम्मीद है कि इसकी पहली किस्त जल्द जारी कर दी जाएगी।मालूम हो कि उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के पुनर्वास- सुरक्षा कार्यों के लिए पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट (पीडीएनए) रिपोर्ट तैयार करते हुए केंद्र सरकार से 1845 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस प्रस्ताव को एनडीएम ने सैद्धांतिक सहमति दे दी थी।अब गृह मंत्रालय से भी मंजूरी मिलने के बाद जोशीमठ में पुनर्वास कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता खुल गया है। डॉ. सिन्हा के अनुसार, इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए जरूरी 91 करोड़ रुपये और बाकी 1754 करोड़ रुपये की 10 प्रतिशत राशि का इंतजाम राज्य सरकार को करना है। शेष 1578 करोड़ रुपये की मदद केंद्र सरकार करेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments