Homeराज्यउत्तराखण्डओल्ड मसूरी मार्ग पर खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत,...

ओल्ड मसूरी मार्ग पर खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, घायल को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

देहरादून – ओल्ड मसूरी मार्ग पर एक युवक का शव खाई में मिला। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को दोनों युवकों खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और उक्त युवकों तक पहुंची। इसमें से एक युवक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला। घायल को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। मृतक की पहचान विनीत चौधरी (35) पुत्र बिल्लू, निवासी सुभाष नगर बणत शामली और घायल की पहचान कपिल चौधरी (30) पुत्र ब्रजपाल निवासी सुभाष नगर बणत शामली के रूप में हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular