Homeअध्यात्मआस्था26 सितंबर को माणा गांव में होगा माता मूर्ति उत्सव, दिनभर माता...

26 सितंबर को माणा गांव में होगा माता मूर्ति उत्सव, दिनभर माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे भगवान बद्रीनाथ।

चमोली/बद्रीनाथ – बामन द्वादशी पर्व पर 26 सितंबर को देश के प्रथम गांव माणा में माता मूर्ति उत्सव होगा। इस दिन भगवान बद्रीनाथ दिनभर माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे, जिससे 26 सितंबर को बद्रीनाथ मंदिर दिनभर बंद रहेगा। दोपहर का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया जाएगा।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, 25 सितंबर को बद्रीकाश्रम क्षेत्र के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण महाराज भगवान बद्रीनाथ को माता मूर्ति मंदिर में आने का न्योता देंगे। 26 को बद्रीनाथ धाम में अभिषेक पूजा और बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे बदरीश पंचायत (बद्रीनाथ गर्भगृह) से उद्धवजी की उत्सव डोली रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल संग माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना होगी।

बताया, पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव की डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंचेगी। यहां माता मूर्ति और उद्धव की कई पूजाएं होंगी। बदरीनाथ का दोपहर का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगेगा। अपराह्न तीन बजे अपनी माता मूर्ति से विदा लेकर उद्धव की उत्सव डोली बद्रीनाथ धाम में विराजमान हो जाएगी। इस दौरान दिनभर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहेंगे। शाम को बामणी गांव से कुबेर के अवतारी पुरुष भी धाम में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments