Homeराज्यउत्तराखण्डयहां सुबह सुबह अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी स्कूल बस, पुलिस मामले...

यहां सुबह सुबह अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी स्कूल बस, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

नैनीताल/लालकुआं – आज सुबह सुबह एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु गनीमत रही कि किसी भी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।

इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई, बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे लोगों व 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular