Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में तीन दिन तक हल्की बारिश की चेतावनी,...

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में तीन दिन तक हल्की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

कल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी देहरादून में भी जमकर मेघ बरसे। मसूरी में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2