Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा नेता की कार से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी करने...

भाजपा नेता की कार से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी करने वाले शातिर टप्पेबाज आखिरकार पुलिस के चढ़े हत्थे।

हरिद्वार – भाजपा नेता धर्मेंद्र अंबूवाला की कार से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी करने वाले शातिर टप्पेबाज आखिरकार दिल्ली जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हरिद्वार पुलिस के इनपुट पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो टप्पेबाजों को धर लिया। उनके कब्जे से 2.33 लाख की रकम भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में पता चला कि टप्पेबाजों ने दिल्ली में भी दो वारदातों को अंजाम दिया था। हरिद्वार पुलिस की एक टीम ने दिल्ली जाकर उनसे पूछताछ की। जल्द ही बी वारंट पर उन्हें हरिद्वार लाया जाएगा।


भाजपा नेता धर्मेंद्र अंबूवाला एक सप्ताह पहले ज्वालापुर में बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये निकालकर रजिस्ट्री कराने तहसील के लिए निकले थे। आर्यनगर चौक पर किसी काम से रुकने पर एक टप्पेबाज ने उन्हें इशारा कर बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी है। धर्मेंद्र को लगा कि गाड़ी से धुंआ निकल रहा है। वह उतरे तो दूसरे टप्पेबाज ने खिड़की खोलकर नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी से हड़कंप मच गया था। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस और एसओजी टीमों को टप्पेबाजों की धरपकड़ में लगाया था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे अहम सुराग पुलिस को मिले थे।
अन्य राज्यों में इस तरह की वारदातों की जानकारी जुटाने पर पता चला कि कुछ दिन पहले दिल्ली के मदनगीर इलाके में ऐसी घटना हुई है। तब हरिद्वार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिल्ली पुलिस से साझा की।
जिससे दिल्ली पुलिस को काफी मदद मिली और मुखबिर तंत्र से सुराग मिलने पर क्राइम ब्रांच दिल्ली की एक टीम ने करण निवासी जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी दिल्ली और सूरज निवासी मदनगीर अंबेडकरनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली की एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर बदमाशों से पूछताछ की है। उनसे 2.33 लाख रुपये बरामद हुए हैं। जल्द ही बदमाशों को बी वारंट पर हरिद्वार लाकर उनके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह गैंग बेहद शातिर है और घूम-घूमकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के दौरान बदमाशों ने अपने फरार साथियों के साथ गाड़ी के बाहर तेल डालकर उनका ध्यान भंग कर दिया था। बाद में उनके साथी गाड़ी से बैग निकालकर अपने साथियो के साथ फरार हो गए थे। पैसे आपस में बांटने के बाद वह बस से दिल्ली भाग गए थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular