Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हुआ शुभारंभ, प्रत्येक महीने मिलेंगे 2 हजार...

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हुआ शुभारंभ, प्रत्येक महीने मिलेंगे 2 हजार रुपए।

देहरादून – राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की।

कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए।

बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2