Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन के...

उत्तराखंड के इन सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन के कारण प्रदेश की 323 सड़कें बंद।

देहरादून – मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 323 सड़कें बंद 

प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और 160 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि एक दिन पहले तक 337 सड़कें बंद थीं, 112 सड़कें बुधवार को बंद हुईं।

इस तरह से कुल 449 बंद सड़कों में से बुधवार शाम तक 126 को खोल दिया गया था। जबकि 323 सड़कें अब भी बंद हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में 264 जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular