Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड परिवहन की बस के अंदर अचानक लगी आग, सभी यात्रियों को...

उत्तराखंड परिवहन की बस के अंदर अचानक लगी आग, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित।

देहरादून/डोईवाला – देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी। बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular