Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: रुद्रपुर में नकाबपोश ने की पति-पत्नी की चाकू मार कर...

बिग ब्रेकिंग: रुद्रपुर में नकाबपोश ने की पति-पत्नी की चाकू मार कर हत्या, बचाव में आई बुजुर्ग महिला को भी किया घायल।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – पति-पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी गई, साथ ही बचाव में आयी बुजुर्ग महिला को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रह है।  वहीं हत्या करने के बाद हत्यारा फरार हो गया, जिसके बाद बच्चे ने अपने पड़ोसियों को जगाकर घटना की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के मुताबिक घटना वार्ड नंबर 7 आजादनगर शिवनगर रुद्रपुर जपदप ऊधमसिंह नगर की है। बताया जा रहा है की रात को सोते हुए पहले संजय यादव को मारा उसके बाद उसकी उसकी पत्नी सोनाली को मारा। जिसकी आवाज सुनकर बुजुर्ग महिला गौरी मंडल जो कि मृतक महिला की मां है, उसने बचाने का प्रयास किया तो हत्यारे ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 1 से 2 बजे की है। इस डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई। घायल महिला को उपचार के निजी अस्पताल में कराया भर्ती।

घटना के बाद से सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और घर को किया सील।। वहीं एसओ सुंदरम शर्मा समेत पुलिस के कई अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वहीं जब इस घटना की जानकारी सुबह विधायक शिव अरोरा को लगी तो वह भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी ली।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular