Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम...

सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव।

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि रघुवीर सिंह बिष्ट(70) पुत्र गोपाल सिंह सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे और अचानक सरयू नदी में कूद गए। स्थानीय लोगों ने जैसे ही बुजुर्ग को कूदते हुए देखा उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रेस्क्यू टीम ने सरयू नदी से बुजुर्ग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2