Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: ग्लोबल टाईगर डे पर राज्यवार बाघो के आंकड़े हुए जारी, तीसरे...

ब्रेकिंग: ग्लोबल टाईगर डे पर राज्यवार बाघो के आंकड़े हुए जारी, तीसरे नंबर पर आया उत्तराखंड।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को ग्लोबल टाइगर डे की मेजबानी करने को मिली है। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद उत्तराखंड के लोक कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

कार्यक्रम के दौरान बाघो की संख्या के आंकड़े जारी किए गए है जिसमे उत्तराखंड मे कुल बाघो की संख्या 560 है तो वही कॉर्बेट नेशनल पार्क मे बाघो की संख्या का आकड़ा बढ़कर 260 हो गया है। वही देश मे बाघो की संख्या के मामले में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश, दूसरा कर्नाटक, तीसरे स्थान पर उत्तराखंड रहा है। बाघो की संख्या के आंकड़े जारी होने के बाद वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम में मौजूद मध्यप्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय साह ने बाघों के आंकड़े जारी होने के दौरान मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर आने पर खुशी जताते हुए कहा कि आज जो हमारे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसके लिए सभी कर्मचारियों अधिकारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

तो वहीं उन्होंने बाघों के संरक्षण को लेकर जनता के सहयोग को भी अहम बताया तो वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रोकने को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश में यदि कोई भी बाघ का शिकार इंसान हो जाता है तो पहले सरकार द्वारा उसके परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता था लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 8 लाख कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाघों के संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा और भी प्रयास भविष्य में किए जाएंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा विधायक एवं 1 महत्व के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular