Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कालसी के सिंघोर बैराट के पास पर खाई में गिरी कार, महिला...

कालसी के सिंघोर बैराट के पास पर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

देहरादून/विकासनगर – देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

बताते चलें बुधवार सुबह सुबह को कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें महिला सहित चार लोग सवार थे हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलो को खाई से बाहर निकाला गया साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया। घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। वहीं तहसील प्रशासन कालसी घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2