Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य के इन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की...

राज्य के इन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।

देहरादून – अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ जुलाई तक इन जनपदों में मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां तेज से भारी बारिश होने की आशंका है।

राज्य की 127 सड़कें अब भी बंद
प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से 52 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि 127 सड़कें अब भी बंद हैं। लोनिवि की ओर से इन सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

भारी बारिश के चलते बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आई। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में बुधवार देर शाम तक 127 सड़कें बंद थीं, जिन्हें खोलने के लिए मौके पर 119 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनें प्रमुखता से लगी हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments